चल रहा लॉकडाउन: लोग कर रहे मार्निंग वॉक, खरीदारी

मुंबई। देश में कोरोना महामारी की स्थिति बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र और पंजाब में तो फिर से पाबंदियां लगा दी गई हैं, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। नागपुर में आज से सात दिन का पूर्ण लॉकडाउन शुरू हुआ, लेकिन यहां सुबह भारी संख्या में लोग मॉर्निंग वाक करते देखे गए। इनमें से अधिकांश में मास्क भी नहीं पहना था। वहीं मुंबई के बाजारों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। सोमवार सुबह दादर के मार्केट में भारी भीड़ नजर आई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही लोगों को चेता चुके हैं कि यदि शारीरिक दूरी और मास्क लगाने के नियमों का पालन नहीं किया गया तो पाबंदियां बढ़ाई जाएंगी।चिंता बढ़ाने वाली खबर पंजाब से आ रही है जहां कोरोना महामारी का नया स्ट्रेन सामने आया है। कोरोना के इस नए रूप को एन440के नाम दिया गया है। पटिलाया की लैब में इसकी पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुसन लाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अभी दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट फार जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलाजी (आईजीआइबी) से आधिकारिक रिपोर्ट मिलना बाकी है। रविवार को पंजाब में लगातार दूसरे दिन कोरोना महामारी के 1500 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 20 लोगों की मौत हुई है, जिनमें शाहकोट के डीएसपी वरिंदर पाल सिंह ने भी शामिल हैं।