लोकायुक्त की राज्यपाल से शिकायत

nk malhotra
लखनऊ। यूपी के खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली सामाजिक कार्यकर्ता ने राज्यपाल राम नाइक को पत्र लिखकर लोकायुक्त द्वारा प्रजापति को बचाए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि उनके द्वारा की गयी शिकायत पर लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने गत 25 मई को अपने आदेश में प्रजापति के खिलाफ पेश तमाम गम्भीर शिकायतों को सतही तौर पर जांचा और मामले को यह कहते हुए खत्म कर दिया कि इनमें कोई तथ्य नहीं है। नूतन ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत में सभी 54 बिंदुओं पर सही स्थिति को बहुत विस्तार से स्पष्ट किया था, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इधर राज्यपाल ने सरकार द्वारा लोकायुक्त के लिए भेजी गयी न्यायमूर्ति रवीन्द्र सिंह की फाइल को लौटा दिया है। राज्यपाल ने लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए गये सभी पत्राचारों की फाइल तलब की है।