सरकार के खिलाफ भाजपा का विधान परिषद में धरना

bjp-logo
लखनऊ। विधान परिषद में भाजपा विधायकों के धरने का नेतृत्व कर रहे विधान परिषद में भाजपा विधायक दल के नेता हृदयनारायण दीक्षित ने सपा सरकार पर राज्य की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने विधानभवन में पत्रकारों से कहा कि सरकारी भ्रष्टाचार, किसान उत्पीडऩ, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लोकसेवा आयोग में धांधली, महिला उत्पीडऩ और ध्वस्त बिजली व्यवस्था आदि मूलभूत प्रश्न जनता से जुड़े हैं। लेकिन सरकार ने सिर्फ पांच दिन का सत्र बुलाया है। अल्प अवधि के इस सत्र में मूलभूत प्रश्नों पर चर्चा संभव नहीं। ऐसे सभी प्रश्नों पर कम से कम प्रति विषय दो दिन की चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। धरना दे रहे सदस्यों में यज्ञदत्त शर्मा, डा. जयपाल सिंह व्यस्त, केदार नाथ सिंह, अरूण पाठक, व डॉ. महेन्द्र सिंह शामिल हैं।