मक्का में मौतों की संख्या सैकड़ा पार, 400 घायल

crane makka
नेशनल डेस्क। सऊदी अरब के शहर मक्का की मुख्य मस्जिद में क्रेन गिरने से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 107 हो गई। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 238 लोग घायल हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। मक्का की मुख्य मस्जिद में निर्माण का काम चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। अभी तक 107 लोगों के मारे जाने की खबर है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि 238 घायलों में 9 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब हज यात्रा शुरू होने ही वाली है। लाखों की तादाद में दुनिया भर के मुसलमान इस यात्रा के लिए सऊदी अरब आते हैं। सऊदी अरब के सिविल डिफेंस अथॉरिटी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी है। इस हादसे में करीब 180 लोगों के भी घायल होने की खबर भी है। इस महीने दुनिया भर से मुस्लिम हज करने मक्का जाते हैं और ऐसे में हताहतों की संख्या बढऩे की आशंका है।
वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इन घायलों में नौ भारतीय भी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि जेद्दा में हमारा वाणिज्य दूतावास इस भयावह हादसे के बाद मक्का में हालात पर नजर रख रहा है। हमने खबरें देखी हैं कि नौ भारतीय घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि महावाणिज्य दूत समेत वरिष्ठ भारतीय अधिकारी मक्का में हैं और सभी सरकारी अस्पतालों में तैनात भारतीय डॉक्टर और अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल सऊदी सल्तनत ने मुख्य मस्जिद परिसर को बढ़ाने के लिए जारी निर्माण कार्य का हवाला देते हुए सुरक्षा कारणों से हाजियों की संख्या घटा दी थी। सउदी अरब प्रशासन बड़ी संख्या में आने वाले हज यात्रियों की सुविधा और उनकी आवाजाही के लिए परिवहन तथा अन्य बुनियादी ढांचे संबंधी सुविधाओं के इंतजाम पर खर्च करता है।