लखनऊ में लीजिए वेनिस सिटी का मजा

gantola

लखनऊ। अगर आपको इटली के वेनिस शहर का मजा लेना है तो बस गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाना होगा। गोमतीनगर विस्तार में 376 एकड़ में बनाये गये पार्क में बनायी गयी डेढ़ किलोमीटर की झील में गंडोला में बैठने के बाद आप वेनिस शहर में होने का अहसास कर सकते है। विशेष प्रकार की लकड़ी से निर्मित दस बोट जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंच चुकी है। एशिया के सबसे बड़े पार्क को इन गंडोला बोटों का बहुत दिनों से इंतजार था। इनके आने से पार्क की रौनक को चार चांद लग गये है।
चीन में निर्मित नाव बीस फि ट लंबी व दस फि ट चौड़ी है। इसमें छह लोग आराम से बैठ सकते हैं। जबकि देखने में यह फोर सीटर ही है। गंडोला के निर्माण में आठ प्रकार की लकडिय़ों का उपयोग किया जाता है। जिसमें फर, ओक, चेरी, वालनट, ऐल्म, महोगेनी, लार्च व लाइम की लकड़ी का उपयोग किया जाता है।