उत्तराखंड: 1 सितम्बर से रोडवेज के चक्के होंगे जाम

uttarakhand roadwys

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम में 3000 संविदा, तदर्थ और बाह्य स्रोतों से तैनात कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर पूर्ण कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। यह बहिष्कार 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक चलेगा। बहिष्कार को सफल बनाने के लिए हल्द्वानी डिपो में बैठक की गई।
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को मानने के बजाय टालने का काम कर रही है। निगम प्रबंधन भी ध्यान नहीं दे रहा है। प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि परिवहन निगम के अधिकारी अपनी मनमानी कर नियमितीकरण की योजना बना रहे हैं। उसमें सैकड़ों कर्मियों को शामिल नहीं किया जा रहा। जिसका पूरा विरोध किया जाएगा।
इधर, कार्य बहिष्कार से पहले ही असर दिखने लगा है। रविवार को बैठक में शामिल 100 से अधिक संविदा चालक/ परिचालकों में 1 घंटे तक बसें नहीं चलाई। इस कारण बसें डिपो में खड़ी रही। लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।