लखनऊ। केन्द्र सरकार के खिलाफ साल भर तक मोर्चा खोल सकी कांग्रेस ने अब प्रदेश सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोलने का निर्णय ले लिया है। कभी साम्प्रदायिकता के विरोध में एक जुट होकर लड़ाई लडऩे वाली कंाग्रेस ने अब अपने पूर्व सहयोगी समाजवादी पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खेालने की तैयारी प्रारम्भ कर दी है। कांग्रेंस ने अब वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की ओर देखना प्रारम्भ कर दिया है। अक्टूबर के बाद कांगे्रेस पूरी तरह विधानसभा के चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी। इस बीच राहुल गांधी के कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में लगाने की योजना है।
इसी सिलसिले को देखते हुए कांग्रेस ने 17 अगस्त को राजधानी में जोरदार प्रदर्शन करने की तैयारी प्रारम्भ कर दी है। प्रदर्शन फ्लाप न हो और धरने में काफी कांग्रेसी एकत्र हों इसके लिए पांच अगस्त को राजधानी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री और प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री तैयारियों की समीक्षा करेंगे। कांग्रेस को इसके बाद पंचायत चुनाव कीे भी तैयारी करनी है। जनता में यह संदेश जाए कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकार में दोस्ती नही हैं और कांग्रेस उसके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। कांगे्रस नेताओं की कोशिश यह है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता और किसान इस प्रदर्शन में शामिल हों और किसान मजदूरों को साथ में लेने की रणनीति बनायी गयी है।