मुसलमानों के खिलाफ हो रही बड़ी साजिशें: अहमद हसन

ahamad hussan lko 2aug
लखनऊ। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में स्वास्थ्यमंत्री अहमद हसन ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव बहुत चुनौती भरा होगा। भाजपा जहर फैला रही है। वह दंगा कराने की साजिशें करेगी। केन्द्र सरकार आतंकवाद के नाम पर बेगुनाहों को सताने का काम करेगी। मुस्लिम सिर्फ समाजवादी सरकार में अमन से रह रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुस्लिम समाज की भलाई के लिये अनेकों काम किए हैं। उन्हें रोजी रोटी के साथ सुरक्षा व सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूती देने में मुस्लिमों की अहंम भूमिका है। हमें हीन भावना छोड़कर अपनी ताकत बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।
श्री हसन ने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ बड़ी साजिशें हो रही हैं। स्कूलों में पाठ्यक्रम बदला जा रहा है। कहा जा रहा है कि मदरसा पढ़ाई के लिए है नमाज पढऩे के लिए नहीं। ये शरारत भरे बयान हमें उकसाने के लिए दिए जाते हैं। हमें अपनी बातें संयत ढंग से रखनी चाहिए। सरकार के कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा समाजवाद और धर्म निरपेक्षता की है। सांप्रदायिकता से यही पार्टी मुकाबला कर सकती है। विडंबना है कि 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग अमन पंसद हैं और भाईचारे से रहने वाले हैं फिर भी कुछ मुठ्ठïी भर ताकतें आपसी रिश्तों में बिगाड़ पैदा करने के लिए उन्हें गुमराह करने में सफल हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुसलमान दोनों को ही एक दूसरे की जरूरत है। समाज में सौहार्द और शांति नहीं होगी तो विकास नहीं होगा। इसलिए नेताजी ने इस बात पर जोर दिया है कि देश आस्था से नहीं, संविधान से चलेगा।