अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर अशोक संत का स्वागत

दिनेश शर्मा,गाजिय़ाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या,पूर्व केबिनेट मंत्री,मध्य प्रदेश द्वारा अशोक संत को पुन: दूसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाये जाने पर अनुसूचित वर्ग के युवाओ द्बारा अम्बेडकर पार्क,नवयुग मार्केट में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अशोक संत नें कहा कि भाजपा ही अनुसूचित वर्गो की हिमायती है़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनुसूचित वर्गो का विकास भरपूर हो रहा है़। सबसे बडी़ बात यह है़ नरेंद्र मोदी द्बारा जो सम्मान दलित महापुरुषो को दिया गया वह कॉंग्रेस की सरकारो द्बारा नहीं मिला। अशोक संत ने अपने अभिनंदन पर युवाओ का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विपक्ष के बहकावे से सचेत रहकर भाजपा को मजबूत करने को कहा। स्वागत करने वालों में लक्ष्मी नारायण,अमित जाटव,लोकेश जाटव, मुकेश जाटव,दीपक जाटव,बबलू भारती,चेतन कुमार,नरेश वर्धन,विवेक चौधरी,दीपक कुमार,सुंदर लाल,पैंठ बाजार संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामबीर सिसोदिया शामिल हुए।