डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस की पूर्व सरकारों की गलत नीतियों के कारण पाक व चीन एक हुए हैं। उनके बीच दोस्ती के लिए कांग्रेस की सरकारें जिम्मेदार हैं। मंगलवार को रक्षा मंत्री ने जीआईसी गंगोलीहाट में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। कहा आजाद भारत में झोपडियां खत्म करने का काम आजादी के इतने सालों बाद हमारी सरकार ने किया है। कहा कांग्रेस की पूर्व सरकारों की गलत नीतियों के कारण चीन व पाकिस्तान एक हुए हैं। वे दोनों देश दोस्त बने हैं। आजाद भारत का इतिहास कांग्रेसियों ने अभी तक नहीं पढ़ा है। उनको इतिहास पढऩे की जरुरत है। आस्ट्रेलिया के एक खोजी पत्रकार ने चार दिन पूर्व चीन के लोगों से बात की। जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि गलवान घाटी में चाइना के 40से 50सैनिक मारे गए। कांग्रेस के नेता सेना के जवानों की पराक्रम व शौर्य का मजाक उड़ाते हैं। आजाद भारत की मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मंचों में विकास परख योजनाओं को सुनने के लिए विश्व के देशों को मजबूर किया है।
कांग्रेस की नीतियों से चीन-पाक हुए हैं एक: राजनाथ
