थारू लड़कियां सुरक्षा के मामले में बनेंगी आत्मनिर्भर

tharu girls lkoलखनऊ। महिला पॉवर लाइन 1090 में यशभारती पुरस्कार से सम्मानित मार्शल ऑर्ट ट्रेनर अभिषेक यादव ने दो दिवसीय सेल्फ डिफ्रेंस की ट्रेनिंग दी। इसमें इसमें लखीमपुर खीरी से आई थारू जनजाति की 22 लड़कियों के साथ करीब तीन दर्जन लड़कियों ने एक साथ प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण को लेकर 1090 के अधिकारियों ने यह योजना भी बनाई है कि इसको ले वालंटियर भी तैयार किए जाएंगे। इसके बाद जो लड़कियां इसे जल्दी सीख लेतीं हैं, वह इसे अपने इलाकों में अन्य लड़कियों को सिखाएंगी। इस प्रशिक्षण की जिम्मेदारी भी अभिषेक यादव को दी गई है कि वह लखीमपुर खीरी में ही जाकर वहां की वालंटियर को दो दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। इसके बारे में महिला पॉवर लाइन की हर गतिविधियों को बेहतर बनाने में जुटीं सीओ बबिता सिंह ने अभिषेक यादव से इस योजना के बारे में बात की है कि कभी भी वह लखीमपुर खीरी के उन इलाकों में ट्रेनिंग दें, जिससे अन्य लड़कियां भी इससे फायदा उठा सकें।
शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय सेल्फ डिफ्रेंस की मार्शल आर्ट ट्रेनिंग से कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले। शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान ही लड़कियों ने कहा था कि वन्स मोर, यानी यह प्रशिक्षण एक बार और दिलवाया जाए। इसको लेकर सेंटर के प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दोबारा प्रशिक्षण दिलवाए जाने की व्यवस्था की थी। गौरतलब है कि यशभारती पुरस्कार से सम्मानित मार्शल आर्ट के ट्रेनर अभिषेक यादव अभी ने शुक्रवार और शनिवार को 1090 महिला पॉवर लाइन में प्रशिक्षण दे रहे थे। करीब डेढ़ घंटे के प्रशिक्षण के दौरान लड़कियों ने सेल्फ डिफेंस के कई तरीके सीखे। इसकी खुशी लड़कियों के चेहरों पर देखी जा सकती थी। प्रशिक्षण को लेकर अभिषेक यादव अभी का कहना है कि नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर खुद को बहुत संतोष मिलता है। कोशिश है कि लड़कियां निहत्थे होते हुए भी हर स्तर पर मुकाबला कर सकें। 1090 महिला पॉवर लाइन इन लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिलवा रहा है। इससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।