आजम के बोल बचन: अमर और सोम मुझे मरवाने की कर रहें साजिश

azamलखनऊ। यूपी सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खान ने शनिवार को रामपुर में भाजपा विधायक संगीत सोम पर निशाना साधने के साथ- साथ अमर सिंह पर भी खूब शब्द बाण चलाए। उन्होंने कहा कि संगीत सोम सबसे बड़ा अपराधी है। उस पर 302, 307, 376 जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। ऐसे में भला उसे आजम से जान का खतरा कैसे हो सकता है।
आजम खान ने अमर सिंह पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संगीत सोम के बाद दूसरा शख्स जिसे हमसे जान का खतरा है, देश का बहुत बड़ा पूंजीपति, चरित्रवान और बहुत बड़ा राजनेता है, जिसके बड़े-बड़े राजनेताओं से सम्बन्ध है। अमर सिंह साहब उन्हें भी हमसे जान को खतरा है। आजम ने कहा कि दोनों ही नेता बड़ी बहादुर जाति के हैं। मुझ कमजोर से उन्हें खतरा कैसे हो सकता है।
आजम ने कहा, संगीत सोम ने उनसे जान का खतरा होने की बात कही थी लेकिन वह खुद बहुत बड़ा अपराधी है। उन्हें कोई कानून इसलिए गिरफ्तार नहीं कर सकती, क्योंकि भारत सरकार ने उनको ब्लैक कमांडो दे रखे हैं। इतना ही नहीं आजम ने कहा कि जो बीफ काटने और बेचने के कारखाने चलाता हो, बीफ विदेशों को भेजता हो। उसको मुझसे जान का खतरा कैसे हो सकता है। हमसे जान को खतरा बताकर ये हमे मरवाने की पेशबंदी कर रहे हैं।