यूएई में बेधड़क चल रही है फेक इंडियन करेंसी

fake currency

बिजनेस डेस्क। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जाली भारतीय नोट धड़ल्ले से चल रहे हैं। यूएई ने लोगों विशेषरूप से मुद्रा विनिमय कंपनियों और उनके ग्राहकों को इसके प्र्रति आगाह किया है। खास बात यह है कि ए जाली नोट पूरी तरह भारतीय मुद्रा से मिलते हैं। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इन जाली नोटों को छापने में इस्तेमाल प्रौद्योगिकी इतनी बेहतर है कि सामान्य लोग ही नहीं एक्सचेंज के कर्मचारियों के लिए भी इन्हें पकडऩा मुश्किल है। हाल में शारजाह की विदेशी मुद्रा विनिमय कंपनी को यूएई सुप्रीम कोर्ट ने जाली मुद्रा मामले में बरी किया है। खलीज टाइम्स के अनुसार इसी कंपनी के अधिवक्ता ने जाली नोटों के बारे में जानकारी दी है। जून में एक भारतीय जिसका नाम सिर्फ एम एस बताया गया है, को शारजाह सीआईडी ने गिरफ्तार किया था।