सीएम अखिलेश यादव ने किया 8 मंत्रियों को बर्खास्त

cmलखनऊ। यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने आठ मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। इन आठ मंत्रियों में 5 कैबिनेट स्तर के और बाकी 3 राज्यमंत्री हैं। हटाए गए मंत्रियों में भगवत शरण,शिवकुमार बेरिया, शिवाकांत ओझा, योगेश प्रताप सिंह, आलोक कुमार शाक्य अरिदमन सिंह, अम्बिका चौधरी और नारद राय शामिल हैं। जबकि विभाग छीनने वाले मंत्रियों में अहमद हसन से स्वास्थ्य विभाग छिना, अवधेश प्रसाद से समाज कल्याण हटा राजा भइया का विभाग छीना गया।
मंत्रिमंडल में बदलाव का संकेत देने के दूसरे दिन ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल राज्यपाल राम नाईक से मिले थे। अब उन्होंने अपने मंत्रियों को हटा दिया है। बताया जा रहा है कि 31 अक्टूबर को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। आठ से दस नये चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं जागरण ने पहले ही बताया दिया था कि और पांच से छह विवादित इसी के साथ ही मंत्रिमंडल में छठवीं बार फेरबदल के जरिये अखिलेश अपनी साढ़े तीन साल पुरानी सरकार की छवि साफ-सुथरी करने के साथ ही युवा चेहरों को तरजीह देकर भविष्य का ताना-बाना तैयार कर सकते हैं।