एक दूजे के हुए क्रिकेटर भज्जी और गीता

geeta and bhajjiजालंधर। क्रिकेटर हरभजन सिंह और फिल्म अभिनेत्री गीता बसरा शादी के बंधन में बंध गए हैं। घुड़चढ़ी की रस्म अदा करने के बाद जालंधर-फगवाड़ा रोड स्थित गुरु नानक मिशन नेत्रहीन एवं वृद्ध आश्रम के गुरुद्वारे साहिब में विवाह की रस्म आनंद कारज संपन्न हुआ। इस मौके पर दोनों के परिजनों के अलावा सचिन तेंदुलकर व नीता अंबानी भी मौजूद थीं।
शादी के मौके पर कई अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे। इनमें पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आइएस ब्रिंद्रा भी मौजूद थे। हरभजन की मां अवतार कौर, बहनें और अन्य परिजन व मित्र मौजूद थे। गीता बसरा के परिजन भी मौजूद थे। सबसे खास उपस्थिति गुरु नानक मिशन नेत्रहीन एवं वृद्ध आश्रम के गुरुद्वारे साहिब के बच्चों की रही। आनंद कारण संपन्न होने के बाद उपस्थित लोगों ने वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। दोनों ने सबसे पहले मां अवतार कौर और गीता के माता-पिता परवीन बसरा और राकेश बसरा का आर्शीवाद लिया। इसके बाद अन्य वरिष्ठ परिजनों ने दोनों को आशीष दिया। मज्ञसटर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, नीता अंबानी, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आइएस बिंद्रा, पार्थिप पटेल, आरपी सिंह सहित अन्य मित्रों व शुभचिंतकों ने दोनों केा सुखी एवं सफल दांपत्य जीवन की शुभकामना दी।