करवाचौथ आज: पतियों की लंबी उम्र की होगी कामना

karwa-chauth-celebrationलखनऊ। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व शुक्रवार को है। इसे करक चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषषभ में रहेगा और रोहिणी नक्षत्र में उदय होगा। इससे पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा।
इस दिन मित्र व बुधादित्य योग दिन भर रहेंगे। ज्योतिषषाचार्य पं. संजय पांडे के अनुसार सुबह 8.25 से चतुर्थी लग जाएगी। चूंकि करवा चौथ व्रत में चंद्रोदयव्यापिनी तिथि का महत्व है, इसलिए शाम को चंद्रोदय के समय चतुर्थी में व्रत श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन सुबह सूर्योदय से मित्र योग शुरू होगा, जो दिनभर रहेगा। इसके साथ ही बुधादित्य योग भी दिन भर रहेगा। रोहिणी नक्षत्र में होगा चंद्रोदय पर बताया कि इस बार करवा चौथ इसलिए खास रहेगी, क्योंकि रात 8.29 पर रोहिणी नक्षत्र में चंद्रोदय होगा।धर्म ग्रंथों के अनुसार ज्योतिषषशास्त्र में जो 27 नक्षत्र बताए गए हैं, सभी चंद्रमा की पत्नियां हैं। इनमें से रोहिणी चंद्रमा की सबसे प्रिय पत्नी है। रोहिणी नक्षत्र में चंद्रोदय होने से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा और घर में सुख-समृद्घि बढ़ेगी। रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा से स्त्रियों के रोग, शोक दूर होंगे। इस दिन किए गए शुभ कामों का पूरा फल मिलेगा। बुधादित्य योग होने से की गई खरीदी भी शुभ फलदायक रहेगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 7.40 से 8.15 बजे तक (वृषभ लग्न में)। चंद्रोदय का स्टैंडर्ड टाइम रात 8.50 बजे (अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय भिन्न होगा)।