जानिए आज का भविष्यफल

rashifal

मेष – आज के दिन निजी विचारों को छोड़कर अन्य विचारों को अपनाएं। घर और परिजनों के कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाएं। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ – गणेशजी कहते हैं कि आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति आज ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं।
मिथुन – आपकी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खड़ी न हो इसका ध्यान रखें। आवेश और उग्रता के कारण तकरार की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।
कर्क – आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आकस्मिक धन मिलेगा।
सिंह – कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप प्रसन्न रहेंगे। अपना कार्य आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे।
कन्या – प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा आज का दिन। मन में चिंता रहेगी। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा।
तुला – किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा न करने का गणेशजी सूचना देते हैं। क्रोध न करें। वाणी और वर्तन पर संयम रखना आपके हित में होगा। शत्रुओं से सावधान रहें।
वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु – आपके लिए बहुत अनुकूल है आज का दिन, ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
मकर – आज आपमें शारीरिक रूप से आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी चिंता सताएगी। मन में द्विधा होगी।
कुंभ – स्वभाव में रहा हठीलापन छोडऩे के लिए गणेशजी आप को सूचित करते हैं। अधिक भावुकता के कारण मन में परेशानी रहेगी। सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखें।
मीन – गणेशजी कहते हैं कि आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहेगी।