हीरो ग्रुप के फाउंडर बीएम मुंजाल का आज अंतिम संस्कार

bm munjalबिजनेस डेस्क। हीरो ग्रुप के संस्थापक बृजमोहन लाल मुंजाल का बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। मुंजाल का जन्म 1923 में वर्तमान पाकिस्तान के कमालिया में हुआ था। औपचारिक रूप से वर्ष 1956 में अस्तिव में अस्तित्व में आए हीरोग्रुप ने 1940 के दशक के प्रारंभ में साइकिल निर्माता के रूप में कारोबार शुरू किया था। भारत की आजादी के बाद मुंजाल बंधुओं ने लुधियाना में साइकिल उपकरण बनाने का छोटा सा कारोबार शुरू किया और बाद में देश में सबसे बड़े कारोबारी ग्रुपों में से एक बने।