यूपी में महिलाओं की नाइट शिफ्ट बंद

working womenलखनऊ। यूपी में बढ़ती महिला हिंसा और असुरक्षा के कारण अब किसी भी कारखाने में नाइट शिफ्ट में महिलाओं से काम नहीं करवाया जाएगा। यदि किसी कारखाना मालिक ने ऐसा किया तो प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी महिला श्रमिक को रात में कारखानों में काम करने की अनुमति न दी जाए. प्रमुख सचिव अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि किसी महिला कर्मचारी से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कारखाने में कार्य करने की अपेक्षा नहीं की जाएगी या इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी महिला कर्मचारी से किसी भी दिन नौ घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता है।