मंहगाई को रोकने में केन्द्र सरकार पूरी तरह असफल: कांग्रेस

congress logo

लखनऊ। यूपी कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, किसानों को सूखा राहत न दिये जाने एवं निर्दोष कांग्रेस विधायक अजय राय की गिरफ्तारी एवं रासुका लगाये जाने के विरोध में 5 नवम्बर को सभी जिला और शहर मुख्यालयों पर धरना देगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. हिलाल अहमद ने बताया कि लगातार बढ़ रही मंहगाई को रोकने में केन्द्र सरकार पूरी तरह असफल रही है। दालों एवं खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब की थाली पूरी तरह छीनी जा रही है। किसान सूखे से तबाह है। प्रदेश की सरकार यह कहकर सूखा राहत राशि नहीं दे रही है कि उसे केन्द्र सरकार ने उपलब्ध नहीं कराया है। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की आपसी मिलीभगत और आरोप-प्रत्यारोप में आम जनता और किसान पिस रहा है।