आहत गजल सम्राट बोले: हंगामा है क्यूं बरपा

gulam aliनई दिल्ली। गजल की दुनिया के बादशाह और मदहोश करने वाली आवाज के मालिक गुलाम अली इंडिया में हो रही गतिविधियों से काफी दुखी हैं। देश में उनके प्रोग्राम को लेकर जिस प्रकार की राजनीति हुई उससे उनके दिल को काफी ठेस लगी है और उन्होंने अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों को रद किया है। उन्होंने कहा है कि संगीत के लिए यहां हालात सही नहीं हैं। वह किसी तरह की राजनीति में नहीं पडऩा चाहते। जब तक चीजें सही नहीं जातीं तब तक वह भारत नहीं आएंगे। उन्होंने भारत में हाल की घटनाओं पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारत में हुईं कुछ घटनाओं से मैं काफी आहत हुआ हूं, लेकिन भारतीय प्रशंसकों का साथ मुझे हमेशा मिला हैं। मैं एक गायक हूं और संगीत की बात कर सकता हूं, राजनीति की नहीं। सनद रहे कि आठ नवंबर को दिल्ली और तीन दिसंबर को लखनऊ में उनका कार्यक्रम होना था।
इससे पहले मुंबई में शिवसेना के विरोध के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम रद कर दिया था। मुंबई और पुणो में कार्यक्रम रद होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुलाम अली को यहां कार्यक्रम करने को आमंत्रित किया था। दिल्ली में आठ नवंबर को उनका कार्यक्रम होना था।
एजेंसियां