नहीं रहे सपा पार्षद बंटू यादव

bantu yadavलखनऊ। राजधानी के राम नीर्थ वार्ड (नरही) से पार्षद अतुल यादव उर्फ बंटू यादव का आज निधन हो गया। समाजवादी पार्टी से पार्षद बंटू यादव को एक नवंबर को प्रतिद्वंद्विता में एक नवंबर को उनके आवास के पास ही कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। आज दिन में बारह बजे उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भी बैकुंठ धाम (भैसा कुंड) पहुंचने की संभावना है।
गोली सिर में लगने के कारण पहले दिन से ही बंटू की हालत बेहद गंभीर बनी थी। एक हफ्ते बाद आज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में बंटू यादव ने दम तोड़ दिया। फिलहाल उनके शव को पोस्टमाट्र्म हाउस में रखा गया है। वहां पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा बंटू यादव के क्षेत्र नरही के साथ ही लखनऊ के मुख्य बाजार हजरतगंज में भी हाई अलर्ट है। माना जा रहा है कि बंटू यादव के निधन के बाद उसने समर्थक शहर में तोडफ़ोड़ कर सकते हैं। पुलिस को अतिरिक्त सजग किया गया है।
समाजवादी पार्टी पार्षद अतुल यादव उर्फ बंटू ने आज तड़के करीब चार बजे ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। बंटू यादव को एक नवम्बर को नरही में दिनदहाड़े गोली मार दी गई थी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल बंटू को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। ट्रॉमा सेंटर में वेंटीलेटर पर कल देर रात से ही बंटू यादव का ब्रेन काम करना बंद कर दिया था। आज तड़के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बंटू यादव के निधन की खबर मिलते ही आला पुलिस अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गये। शहर में हिंसा की आशंका के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस फोर्स हजरतगंज और नरही इलाके में लगा दी गई है।