जानिए आज का राशिफल

rashifal

मेष – आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ संपर्क बनेगा।
वृषभ – वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ-साथ उनके साथ संबंधो में भी संवादिता रख पाएंगे। अभ्यास में रुचि बढेगी।
मिथुन – आप का मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें। प्रवास आज न करें।
कर्क – आज भाईयों से लाभ होगा। मित्रों के साथ हुई भेंट का आनंद ले सकेंगे। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह – विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आपको दुविधा में डाल देगा। परिजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज का दिन मध्यम रहेगा।
कन्या – आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। प्रवास आनंदप्रद रहेगा।
तुला – क्रोध पर संयम रखें। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहें। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आंखो को संभालें।
वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। उच्चाधिकारी कार्य से प्रसन्न होंगे।
धनु – आज आपका दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। पदोन्नति की संभावना है।
मकर – आज का दिन मध्यम फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। बौद्धिक तथा लेखनकार्य से जुड़ी प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं।
कुंभ – गणेशजी आज आपको निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सूचना देते हैं। आज आप को अधिक ही विचार सताएंगे। मानसिक थकान का अनुभव होगा।
मीन – आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है।