सारा की हत्या में पूर्व मंत्री अमरमणि के रिश्तेदार भी शामिल

sara singhनई दिल्ली(आरएनएस)। पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बाद अब उनके करीबी भी आरोपों को भंवर में फंसते नजर आ रहे है। सारा की मां सीमा सिंह ने बेटी की हत्या का आरोप अमन मणि पर लगाते हुए इसका सूत्रधार मनोज गोयल को बताया। सारा की मां ने कहा कि फीरोजाबाद और आगरा में वारदात को अंजाम देने में अमन मणि की मनोज गोयल ने मदद की। मनोज गोयल के अन्य मामलों में भी संलिप्तता की बात कही। सारा मामले की जांच में जुटी सीबीआई जल्द ही जेल में बंद अमन मणि से पूछताछ करेगी। इसके अलावा फीरोजाबाद में जीडी गोयंका स्कूल के संचालक मनोज गोयल समेत अन्य नाम भी इस सूची में शामिल हैं। पुलिस की केस डायरी में मनोज गोयल के नाम का जिक्र भी किया गया है। सारा की मां सीमा सिंह का दावा है कि बेटी की हत्या में तेल माफिया मनोज गोयल का हाथ है। मनोज ही घटना का सूत्रधार है, उसके सहयोग के बिना अमनमणि फीरोजाबाद में वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। सीमा सिंह की मुताबिक, मनोज गोयल सारा की मौत के बाद उसका सामान देने घर आया था। अमर मणि त्रिपाठी के भाई के साथ गए मनोज गोयल ने मामले को निपटाने का दबाव भी डाला था। इसके बाद फोन करके धमकी भी दी थी। सीमा सिंह ने बताया कि सारा सिंह की मौत के बाद पूरे परिवार की निगरानी की जा रही है। घर के बाहर दिन भर गाडिय़ां चक्कर लगाती हैं। सीमा सिंह ने बताया कि आगरा निवासी मनोज गोयल ने सारा का सामान तो दिया लेकिन मोबाइल अपने पास रखा। वही उसका इस्तेमाल कर रहा है। मोबाइल में सारा की मौत से जुड़े कई राज दफन हैं।