राज्यपाल नाईक बोले: देश में कानून-व्यवस्था खराब

ram naikलखनऊ। यूपी के राज्यपाल राम नाईक प्रदेश सरकार को अक्सर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते रहे हैं, लेकिन उन्होंने पूरे देश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के जन्मदिन समारोह में पहुंचे नाईक ने कहा कि प्रदेश के साथ देश की कानून व्यवस्था खराब है, जिसे सुधारने की जरूरत है। हर राज्य की सरकारों को उस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में राज्यपाल का काम अत्यंत कठिन है। इसका प्रमुख कारण यहां दूसरे दल की सरकार का सत्ता पर होना है। इसके चलते हर बिल को पास करना चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। जन्मदिन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि देश में आज मानवीयता का संकट है। ऐसी स्थिति न रहे इसके लिए हर व्यक्ति को राष्ट्रहित में काम करना चाहिए। इसके पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में राम नाईक ने साहित्यकारों द्वारा पुरस्कार वापस करने का विरोध किया। बोले, यह कदम राजनीति से प्रेरित है।