लंदन की महारानी का शाही खजाना देख मोदी बोले ओएमजी

modi londonलंदन। वेम्बले स्टेडियम में भारतीय अप्रवासियों के अपने ऐतिहासिक संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब किसी की मेहरबानी की जरुरत नहीं। भारत अब इस दुनिया से बराबरी का दर्जा चाहता है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में देश की छवि बेहतर हुई है और भारत की ओर उम्मीद की नजर से देखने लगे हैं। मोदी ने कहा कि हम आज भी रक्षा के क्षेत्र में भारत दूसरे देश पर निर्भर है, लेकिन तकनीकी क्षेत्र में हम काफी जोर दे रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार को सबसे बड़ी बीमारी करार देते हुए कहा कि आज ये दीमक पूरे देश को खा रहा है। हालांकि, चीन से भ्रष्टाचार की स्थिति में भारत को उन्होंने बेहतर करार दिया। मोदी ने कहा हमें देश को आधुनिक बनाना है। हिंदुस्तान विकास की नई ऊंचाईयों को पार करनेवाला है। भारत आपके समनों को पूरा करने में पूरी तरह से समर्थ है। ये जवानी से लबालव देश है जिसे गरीब रहने की कोई वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने रेलवे में सौ फीसदी एफडीआई के दरवाजे खोल दिए है। साथ ही, कहा कि एफडीआई मतलब मेरे लिए फस्र्ट डेवलप इंडिया है। इस मौके पर पीएम ने 15 दिसंबर से शुरु होने जा रही लंदन-गुजरात डायरेक्ट फ्लाइट की भी वेम्बले स्टेडियम से घोषणा की। मोदी ने कहा कि टीवी पर जो हिंदुस्तान दिखता है केवल वहीं हिंदुस्तान नहीं है। उन्होंने हिन्दुस्तान और लंदन के बीच गहरा नाता बताया।
मोदी ने कहा कि दो महान देशों के रिश्तों का खास दिन है। उन्होंने अपने शानदार स्वागत को लेकर कहा कि आपकी गर्मजोशी ने हमें अपने घर का एहसास दिलाया है। लंदन के विम्बले स्टेडियम में पहुंचे एतिहासिक संबोधन के लिए पहुंचे पीएम मोदी का सबसे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन और उनकी पत्नी ने स्वागत किया। उसके बाद पीएम कार्यक्रम के आयोजकों से मुलाकात की और बच्चों से मिले। विम्बले में शानदार स्वागत के दौरान ग्राउंड से लगातार मोदी-मोदी के नारे लग रहे थे। डेविड कैमरुन ने वेम्बले ग्राउंड से दोनों देशों के लिए इसे एक यादगार पल बताया। कैमरुन ने नमस्ते वेम्बले कहा, केम छो वेम्बले कहकर भारतीयों का दिल जीतने की कोशिश की। कैमरुन ने कहा कि मोदी उनके साथ टेम्स देखने गए। उन्होंने ये माना कि भारतीय लोगों से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। बिम्बले स्टेडियम में मोदी के आने से पहले तक लगातार भारतीय संस्कृति कार्यक्रमों के जरिए झलकियां दिखाई जा रही थी। वंदे मातरम के धुन पर कलाकारों ने शानदार परफॉर्म कर अपने माटी की महक का एहसास कराया। कार्यक्रम के आयोजक मनोज लाडवा का कहना है कि ये सभी लोगों के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा होगा जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। मोदी के इस मेगा शो के लिए वेंबले स्टेडियम पूरी तरह से हिंदुस्तान के रंग में रंगा हुआ नजर आया। यहां पर सबसे पहले कलाकार अलिशा चिनॉय ने मेड इन इंडिया की थीम पर शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद वेंबले के इस स्टेडियम में पंजाबी ढोल और महाराष्ट्र के ढोल पर पड़ते थाप की आवाजें भी सबका मन मोह रही थी।