आतंकी हमलों से दहला फ्रांस: 160 की मौत

paris-charlie-attackपेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस शुक्रवार रात को आतंकी हमलों से दहल उठा। शहर में एक के बाद सात जगहों पर आतंकियों ने दहशत फैलाई। बम धमाकों और फायरिंग में 160 लोगों के मारे जाने की खबर है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पहला हमला स्थानीय समयानुसार रात के नौ बजे हुआ। फ्रांस में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है जबकि पूरे यूरोप में अलर्ट है। पेरिस पुलिस ने बताया कि पहला धमाका एक रेस्टोरेंट और थियेटर में हुआ, इसके बाद दूसरा धमाका पेरिस के नेशनल फुटबाल स्टेडियम के पास भी हुआ है जहां फ्रांस और जर्मनी के बीच दोस्ताना फुटबॉल मैच चल रहा था। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और गृह मंत्री भी मैच देख रहे थे। धमाकों के बाद मैच रोक दिया और देश की सीमाएं सील कर दी गई है। वहीं राष्ट्रपति ओलांद ने तुर्की में होने वाले जी-20 सम्मेलन की यात्रा रद्द कर दी।
फ्रांस पुलिस के अनुसार बंदूकधारियों ने 100 से अधिक लोगों को बाटाक्लैन कॉन्सर्ट हॉल में बंधक बनाया जहां बाद में उनकी हत्या कर दी गई। पूरे पेरिस शहर में 1500 जवान तैनात कर दिए गए हैं। वहीं जवाबी कार्रवाई में 5 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया गया है। इनमें से तीन आतंकियों ने खुद को बम से उड़ा लिया। मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार दूसरे वल्र्ड वॉर के बाद यह सबसे बड़ा हमला है। फ्रांस से सटे देशों ने भी सुरक्षा चाकचौबंद कर दी है। इस हमले को 2008 में मुंबई में हुए हमले की तरह देखा जा रहा है। अल्लाह हू के नारे लगाएचश्मदीदों का कहना है कि हमलावरों ने चेहरे पर नकाब नहीं पहन रखा था। वे अल्लाह हू के नारे लगा रहे थे और उनके पास क्लाशनिकोव और एके-47 राइफल थी। आतंकी आईएसआईएस के बताए गए हैं। इस साल आईएसआईएस ने फ्रांस को विशेष रूप से निशाने पर लिया है। कुछ महीनों पहले आतंकियों ने एक ग्रोसरी स्टोर पर हमला किया था। इसमें 20 लोगों की जान गई थी। इसके बाद शार्ली हेब्दो के दफ्तर पर हुए हमले में 13 पत्रकार मारे गए थे। ओबामा ने की निंदाअमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बयान जारी कर पेरिस में हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि, फ्रांस में हुए हमले बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मानवता पर हमला है। फ्रांस हमारा पुराना साथी है। इस्स हमले की घड़ी में हम उसके साथ खड़े हैं। वहीं ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने भी हमले की निंदा की है। मोदी ने हमले की निंदा कीभारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पेरिस में हुए इस आंतकी हमले की ट्विटर पर कड़ी निंदा की और मृतको के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया।
एजेंसियां