याद किये गये चाचा नेहरू

Jawaharlal Nehruनई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आज जन्मदिवस है। इस दिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। नेहरु की जंयती के मौके पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शांतिवन जाकर नेहरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस खास दिन के लिए कांग्रेस सेवा दल ने इंडिगेट से लेकर स्टेडियम तक एक मार्च निकाला।