आज का राशिफल

rashifalमेष : आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वो गलत दिशा में हो रहा हो, ऐसा हो सकता है। गुस्से पर काबू रखना होगा।
वृषभ : हाथ में लिए कार्य समय पर पूरा न होने से हताशा होगी। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। यात्रा में विघ्न आएगा।
मिथुन : दिन की शुरुआत आरामदायक और प्रसन्नता के साथ करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक का आयोजन करेंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा।
कर्क : आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विरोधियों की चाल निष्फल होगी।
सिंह : गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। कोई पुण्य कार्य होगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी।
कन्या: आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बंधों में तनाव आएगा। पानी से भय रहेगा।
तुला : नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए दिन अनुकूल है। भाग्यवृद्धि और धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक या व्यवहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा।
वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। धन लाभ होगा।
धनु : संतान का सुख, स्वास्थ्य में सुधार और पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। अपने हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य करेंगे।
मकर : स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। दुर्घटना से बचें।
कुंभ : मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों का विवाह आयोजित होगा। पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा।
मीन : गणेशजी के आशीर्वाद से आपके सभी काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे।