छठ पर्व: श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य की उपासना

chath pujaपटना। पूरे देश में धूमधाम से छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को देशभर में लोंगों ने डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया। बिहार और झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में भी श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य की उपासना की। इससे पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने खरना कर भगवान की पूजा-अर्चना की व अपने परिवार के सुख शांति की कामना की। दूसरी तरफ बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी राजद नेता लालू प्रसाद यादव के घर पर छठ का पर्व मनाया जा रहा है। यहां उनके घर पर ही उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फेसबुक पर दी छठ की शुभकामना दी है। उन्होंने लिखा है कि भगवान भास्कर सबकों दे सुख और समृद्धि दे। मुख्यमंत्री आज खुद छठ घाटों का निरीक्षण करने निकले उन्होंने नासिरीगंज घाट सहित कई घाटों का निरीक्षण किया।