दावा: पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अबाउद का काम तमाम

amaud perisपेरिस। फ्रांस के सामने एक के बाद एक चुनौतियां सामने आ रही हैं। पेरिस हमले के संदिग्ध मास्टरमाइंड अब्दुल हमीद अबाउद को पकडऩे के लिए डाली गई रेड में पुलिस ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए 3 आतंकियों में अबाउद भी शामिल है। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस इलाके में सुबह साढ़े चार बजे से हुई फायरिंग के बाद अब इस इलाके में सेना की तैनाती कर दी गई है। खत्म हुए आतंकियों में से एक महिला ने खुद को उड़ा लिया है। पेरिस में पांच दिन पहले हुए देश के अब तक के सबसे बड़े हमले में 129 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी की जांच के तहत पुलिस ने उत्तरी पेरिस में आतंक विरोधी छापेमारी की थी जिस दौरान, खबर लिखे जाने तक भी, जबरदस्त गोलीबारी की जा रही है। कुछ देर पहले तक अलग अलग सूत्रों से आ रही जानकारी के मुताबिक खबर थी कि पुलिस द्वारा पेरिस हमले के 3 और संदिग्ध अरेस्ट किए गए हैं। वहीं, 1 नागरिक की मौत की खबर भी आ रही थी। वैसे इलाका पूरी तरह से सेना और पुलिस के कब्जे में है और एक प्रकार से कफ्र्यू लगा हुआ है। इसके अलावा 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मुठभेड़ के दौरान इस इलाके में 7 धमाकों की आवाज सुनी गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को स्थानीय समय के 4.30 बजे गोलीबारी शुरू हुई। सेंट डेनिस के आस पास की सड़कों को बंद कर दिया गया है। पेरिस की सुरक्षा के लिए एक लाख से ज्यादा जवानों को लगाया गया है। फ्रांस का नेशनल स्टेडियन भी इसी इलाके में है जहां शुक्रवार को आतंकी हमला हुआ था। सेंट डेनिस के मेयर ने बताया कि संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने रु दी ला रिपब्लिक के पास एक अपार्टमेंट की घेराबंदी की और लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई। गोलीबारी के दौरान लगातार हेलीकॉप्टर्स निगरानी करते रहे। पेरिस हमले के संबंध में जो नई जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक 9 आतंकी हमले में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक सेंट्रल पेरिस में एक बार के बाहर एक कार में संदिग्ध शख्स दिखाई दे रहा था जो आतंकी हमले में शामिल हो सकता है। इससे पहले हमलावरों की तलाश में फ्रांस पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं। और भारी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं,पुलिस ने आत्मघाती हमला करने वालों तीन हमलावरों में एक का फोटो भी जारी किया है। जांच में ये जानकारी सामने आयी है कि यह शख्स इसी साल हजारों शरणार्थियों के साथ मिस्र के रास्ते यूरोप में दाखिल हुआ था।
एजेंसियां