खांसी से परेशान हुए केजरीवाल

kejriwalनई दिल्ली। दिल्ली सरकार खांसी से परेशान है। मुख्यमंत्री केजरीवाल की खांसी की तकलीफ बढ़ गई है। खांसी के कारण बदौलत वो गुरुवार को विधानसभा में नहीं जा सके। तमाम कार्यक्रम भी रद्द करने पड़े। इसलिए केजरीवाल दिल्ली से दूर जाकर खांसी का इलाज करवाने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के मुखिया एक बार फिर खांसी से राहत पाने के लिए नेचुरोपैथी करवा सकते हैं। आम आदमी पार्टी के सबसे खास नेता केजरीवाल खांस-खांस कर बेहाल हैं।