जानिए आज का राशिफल

rashifal

मेष: विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डाल सकती है। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। बौद्धिक और लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन।
वृषभ: मन की दुविधा ठोस निर्णय से रोकेगी। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। वाकपटुता आपका कार्य संपन्न करेगी।
मिथुन : आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना।
कर्क : शरीर और मन में बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव होगा। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। धन खर्च की भी संभावना है।
सिंह : आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होता नजर आ रहा है। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा।
कन्या : नए कार्य शुरू करने के लिए आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। पदोन्नति की संभावनाएं हैं। पिता की तरफ से लाभ होने के योग बन रहे हैं।
तुला : लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी। संतान और स्वास्थ्य के संबन्ध में चिंता बनी रह सकती है।
वृश्चिक : आज नए कार्य शुरू न ही करें तो बेहतर। क्रोध और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। समय से भोजन मिल पाएगा, इसकी संभावना कम।
धनु : बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
मकर : व्यापार में विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे के लेन-देन में सरलता होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
कुंभ : आज आप संतान और अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पेट-दर्द सता सकता है। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुंचाएगी।
मीन : शारीरिक-मानसिक भय सता सकता है। कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनिद्रा से परेशान रहेंगे।