जावेद अख्तर बोले: कहां है देश में असहिष्णुता

javed akhtarअलीगढ़। प्रख्यात फिल्म लेखक व गीतकार जावेद अख्तर का मानना है कि असहिष्णुता के नाम पर भले ही देश में माहौल खराब होने की बात कही जा रही हो, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। अलीगढ़ में आये एक कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया जो कहते फिर रहे हैं देश में माहौल खराब है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कॉलेज में सेमिनार में जावेद अख्तर ने कहा कि देश में असहिष्णुता का माहौल नहीं है और उन्हें इस माहौल में कभी डर नहीं लगा। इस तरह की लहरें उठती जरूर हैं, लेकिन शांत हो जाती हैं। जावेद अख्तर ने देश के माहौल पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि देश का असली स्तर शांति, सद्भाव व दोस्ती है। उन्होंने असहिष्णुता की ओर इशारा करते हुए कहा कि लहर उठती भी हैं तो वापस आ जाती हैं। उनका कहना था कि आमिर खान के बयान को गलत तरीके से समझा गया। आमिर ने नहीं कहा था कि वे देश छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि जब उनकी बीवी ने कहा कि हमें ऐसा करना चाहिए तो वह अवाक रह गए। आमिर खान मौलाना आजाद की फैमिली से हैं। जिस आदमी ने समाज सुधार के लिए मेहनत की हो, उसे शक की नजर से नहीं देखा जा सकता।