राजधानी में महिला शिक्षक पर एसिड अटैक

acid attak
लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह छेड़छाड़ का विरोध करने पर अज्ञात युवकों ने एक महिला शिक्षक पर तेजाब फेंक दिया। इतना ही नहीं महिला के जेवर भी दबंगों ने लूट लिया। हालांकि तेजाब फेंके जाने से महिला के ऊपर नहीं पड़ा। शिक्षिका ने इस मामले में अपने पति सहित एक आात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक उन्नाव जनपद की रहने वाली आरती माला मोहनलालगंज के मऊ गांव में प्राईमरी विद्यालय में शिक्षिका है। आरती माला सुबह विद्यालय आ रही थी। आरोप है कि लगभग आठ बजे उपल सीमेंट फैक्ट्री के पास अज्ञात युवकों ने आरती माला के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इतना ही नहीं उसके शरीर पर मौजूद गहने भी लूटकर फरार हो गये। पुलिस के अनुसार महिला के कंधे और अन्य हिस्सों पर ही तेजाब के कुछ छीटें पड़ी है। हालांकि महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। आरती ने इस मामले में अपने पति अजय कुमार कुशवाहा और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों का कहना है कि आरती माला अपने पति से काफी समय से अलग रह रही थी। आरती अपने पति से तलाक लेने के लिये राज्य महिला आयोग में प्रार्थना-पत्र भी दी है। चर्चा है कि अपने पति को फंसाने के लिये आरती ने स्वयं ही यह साजिश रची थी।