अब गंगा में दौड़ेगी वॉटर एंबुलेंस

water ambulence

तेजबल पांडे वाराणसी। पीएम मोदी की पहल पर अस्सी घाट साफ. सुथरा होकर सज संवर गया। अब इससे प्रेरित होकर अस्सी घाट से सटे गंगा महल और रीवा घाट के भी अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड की एक संस्था हंस फाउंडेशन ने इन दोनों घाटों को साफ और सुंदर बनाने का जिम्मा उठाया है। साथ ही संस्था घाट पर आने वाले लोगों को मेडिकल सुविधा देने के लिए एक वॉटर एम्बुलेंस भी चलाएगी। संस्था यहां दो सफाईकर्मी और दो गार्ड तैनात करेगी। इस बात की जानकारी हंस फाउंडेशन के प्रमुख प्रतिनिधि विधु शर्मा ने भेलूपुर स्थित एक होटल में दी।
पीएम मोदी ने बीते साल आठ नवंबर को अस्सी घाट से अपने स्वच्छ्ता अभियान शुरुआत की थी। इसके बाद दो संस्थाओं ने इस अस्सी घाट को साफ.सुथरा करके चमका दिया। अब इससे सटे गंगा महल और रीवा घाट को साफ सुथरा कर चमकाने का जिम्मा उठाया है। उत्तराखंड की संस्था हंस फाउंडेशन ने प्रमुख प्रतिनिधि विधु शर्मा ने बताया कि पहले यह घाट भी मिट्टी और गंदगी के ढेर के नीचे दबा थाए लेकिन अब चमकने लगा है। संस्था ने इस घाट की साफ. सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी ली है। अब ये संस्था इन घाटों की लगातार सफाई करेगी। विधु शर्मा ने बताया कि अभी घाट की सीढिय़ां कई जगह से टूटी हुई हैं। बाढ़ का मौसम बीतने के बाद संस्था इन दोनों घाटों की मरम्मत के साथ ही सुंदरीकरण की शुरुआत करेगी। इसके लिए घाट पर बैठने के लिए बेंच लगाने के साथ ही खास लाइटिंग भी की जाएगी। घाटों को उनके परंपरागत और प्राचीन रुप में सजाया जाएगा। उनके मुताबिकए अक्सर घाट पर आने वाले सैलानी और श्रृद्धालु खराब मौसम की वजह से बीमार भी पढ़ जाते हैं। साथ ही गंगा में भी हादसे होते रहते हैं। इसे देखते हुए संस्था एक वॉटर एम्बुलेंस भी चलाएगी एताकि आपातकाल की स्थिति में लोगों की मदद हो सके।