चीफ जस्टिस ठाकुर बोले: असहिष्णुता के हो सकते हैं राजनीतिक मायने

justis TS Thakurनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने कहा कि असहिष्णुता के राजनीतिक मायने हो सकते हैं। इस पर लोग अलग अलग ढंग से प्रतिक्रियाएं दे सकते हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के होते हुए किसी को डरने की जरूरत नहीं है। कानून के राज के संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह से तत्पर है। संविधान की भावना के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश के बयान से ये साफ हो चुका है कि देश में असहिष्णुता का माहौल नहीं है। वहीं भाजपा नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि असहिष्णुता के मुद्दे पर जानबूझ कर राजनीति की जा रही है।
दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के दिल्ली सरकार के ऑड-इवेन फॉर्मूले पर जस्टिस टी एस ठाकुर ने कहा कि जजों को सरकार के फैसले पर किसी तरह की आपत्ति नहीं है। हकीकत ये है कि दिल्ली की आबो हवा प्रदूषित हो चुकी है। वातावरण को साफ स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हर एक शख्स की है,जिसे केवल कागजों या आदेशों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑड-इवेन फॉर्मूले पर चीफ जस्टिस ठाकुर का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि जजों के कार पूलिंग के फैसले से लाखों लोग प्रेरित होंगे।