कई नेताओं ने ली भाजपा की शरण

bjp2

लखनऊ। विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेताओं ने मंगलवार को बड़ी संख्या में अपने सर्मथकों के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत बाजपेयी के समक्ष पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह डंग, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, कई बार विधायक रहे नरेन्द्र सिंह सिसौदिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की पुत्रवधु श्रीमती सीता राय, आगरा के सपा नेता किशन बाबू, बलिया के जिला पंचायत सदस्य ब्रजभान चौहान, पूर्व विधायक सुखलाल, अक्षय यादव एवं डा. जयपाल सिंह निमि, डा. शक्ति कुमार पाण्डेय, संजय सिंह, उमेश पाण्डेय, मान सिंह, नागेन्द्र सिंह, ओंकार दूबे ने सदस्यता ग्रहण की साथ में इन नेताओं के सैकड़ो समर्थको ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।