सैलानियों के लिहाज से दिल्ली 7वें पायदान पर

Delhi-Rajpathनई दिल्ली। दुनिया के सैलानियों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर रूचि बढ़ती जा रही है और इस मामले में विश्व के 10 प्रमुख शहरों में यह सातवें स्थान पर है। बुकिंग के लिहाज से सालाना 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। नई दिल्ली एकमात्र एशियाई शहर है जो ट्रिप एडवाइजर्स 2016 ट्रैवलर्स च्वाइस डेस्टिनेशन आन द राइज के 10 प्रमुख वैश्विक शहरों में शामिल हैं। ऐतिहासिक इमारतों, सांस्कृतिक धरोहर, आसपास अच्छे शहर तथा बड़े-बड़े मॉल भारत की राजधानी को एक जीवंत शहर बनाते हैं। आकर्षक हुमायूं का मकबरा शहर के समृद्ध इतिहास को बताता है।