राष्ट्रगान के दौरान चलते रहे पीएम मोदी, रूसी अधिकारी ने रोका

marchpast modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी दौरे की शुरुआत में ही असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। मॉस्को पहुंचने पर पीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था। शुरुआती सल्यूट के बाद जैसे ही अगवानी करने आए अधिकारी ने आगे बढऩे का इशारा किया, नरेंद्र मोदी चलने लगे। ठीक उसी वक्त जन गण मन बजने लगा। रूसी अधिकारी तो जगह पर रुक गए लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चलते रहे। वह कई कदम आगे निकल आए तब एक अन्य रूसी अधिकारी ने पीछे से आकर हाथ पकड़ कर उन्हें रोका और उन्हें सही स्थान पर लेकर गए। प्रधानमंत्री दो दिन के दौरे पर मॉस्को पहुंचे हैं। इससे पहले पीएमओ ने ट्वीट कर रूस दौरे को ऐतिहासिक बताया। एजेंसी