दिग्विजय का ट्विीटः भाजपा में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने का क्या यही हश्र होगा

digvijay-singh-6

नई दिल्ली। डीडीसीए मुद्दे पर भाजपा सांसद कीर्ति आजाद के निलंबन पर आजाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या अगला नम्बर शत्रुघ्न सिन्हा का होगा। सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि कीर्ति आजाद को भाजपा से निलंबित किया गया। उनका अपराध डीडीसीए में भ्रष्टाचार के मुद्दे को तथ्यों के साथ उठाया। उन्होंने लिखा कि भाजपा में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने वालों का क्या यही हश्र होगा। पहले जेठमलानी और अब कीर्ति। अगले शत्रुघ्न सिन्हा होंगे क्या। कांग्रेस की ओर से यह प्रतिक्रिया तब आयी जब भाजपा सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने वित्त मंत्री अरूण जेटली पर दिल्ली किक्रेट निकाय डीडीसीए में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सार्वजनिक रूप से निशाना साधने के लिए आज निलंबित कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव गोगोई ने भी ट्वीट किया भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करना कहां है। प्रधानमंत्री मोदी आरोपियों को बचा रहे हैं। पहले व्यापम के, उसके बाद ललित मोदी और पीडीएस घोटाला। अब डीडीसीए घोटाला।