मोदी बोले: बनायेंगे गरीबों की फौज, स्किल इंडिया लांच

n modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्किल इंडिया मिशन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि अब गरीब बच्चा पीछे नहीं रहेगा। गरीब परिवारों को हम इस स्किल इंडिया के जरिए सक्षम बनाएंगे। देश में युवाओं को अवसर चाहिए। नौजवानों को रोजगार ही देश की प्राथमिकता है। पूरी दुनिया आज हमारी तरफ देख रहे है। दुनिया आज भारत को आदर से देख रही है। इस योजना के जरिए युवाओं को एक स्किल के तहत रोजगार से जोडऩे की केंद्र की योजना है। मौजूदा वित्त वर्ष में स्किल इंडिया मिशन के लिए 5,040 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। सरकार का स्किल इंडिया मिशन के जरिए निजी क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर रहने वाला है।
जुलाई में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने नेशनल स्किल मिशन के लिए एक संस्थागत ढांचे को मंजूरी दी थी। कौशल विकास और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए पहली एकीकृत राष्ट्रीय नीति पर भी मुहर लगाई थी। एमएसडीई मंत्रालय ने इसके लिए हाल में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से समझौता किया। इससे पेट्रोकेमिकल, उर्वरक और दवा उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कुशल कार्यबल तैयार करने में मदद मिलेगी।