मनीष का ट्विीट: मोदी को काट गया है नोबेल पुरस्कार का मच्छर

cong manish tiwari

नई दिल्ली। काबुल से दिल्ली लौटते वक्त लाहौर की यात्रा कर इतिहास रचने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने फिर से सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया कि मोदी का पाकिस्तान दौरा ऐसे ही नहीं था। दरअसल उन्हें नोबेल पुरस्कार का मच्छर काट गया है।
रविवार को कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, लगता है पीएम मोदी को नोबल शांति पुरस्कार के मच्छर ने काट लिया है। नवाज शरीफ जी को तो पहले से काटा हुआ था ही। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी कांग्रेस ने इस बात को पुख्ता तरीके से कहा था कि पीएम मोदी की पाक यात्रा का कार्यक्रम पहले से तय था। पाकिस्तानी मीडिया ने भी दावा है कि मोदी की यात्रा पहले से ही तय थी। मनीष तिवारी ने पीएम मोदी के मन की बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पीएम के देशवासियों से जुडऩे का एक माध्यम है और इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। तिवारी ने कहा कि ऑल इंडिया रेडियो के दुरुपयोग को रोका जाना चाहिए। प्रसार भारती एक्ट में कहीं भी एक पीएम द्वारा ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के शोषण का हक नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर पीएम किसी सार्वजनिक प्रसारणकर्ता का उपयोग कर रहे हैं तो यह विपक्ष को भी करने देना चाहिए।