किंग खान की धमाकेदार एंट्री, लांच हुई रिलायंस 4जी सेवा

sahrukh launching 4Gमुंबई। रिलायंस के फाउंडर चेयरमैन धीरूभाई अंबानी के 83वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रिलायंस जियो ने अपनी 4जी सर्विस को कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया है। हाल ही में रिलायंस जियों के ब्रांड अबेसडर बने बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने 4 जी सेवा के लांचिग पर धमाकेदार एंट्री कर सभी को चकित कर दिया। वह बाइक चलाकर स्टेज तक पहुंचे। इस अवसर पर मुकेश अंबानी परिवार सहित उपस्थित रहे। रिलांयस जियो के लांचिग पर संगीतकार एआर रहमान भी मौजूद रहे।
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार कंपनी ने अभी अपने कर्मचारियों के लिए ये सेवा लॉन्च किया है। देश के आम लोगों के लिए 4जी सेवा को मार्च- अप्रैल 2016 में कमर्शियली लांच कर दिया जायेगा। कंपनी 2016-17 के वित्तिय वर्ष में इसे पूरी तरह से कमर्शियली लांच कर दिया जायेगा।