जेटली को भरोसा: पास हो जायेगा जीएसटी बिल

arun jetlyनयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज विश्वास व्यक्त किया कि वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विधेयक संसद के आगामी सत्र में पारित हो जायेगा क्योंकि इस दौरान राज्यसभा में अप्रत्यक्ष कर क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण सुधार का पक्ष लेने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ जायेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले संसद के लगातार दो सत्रों में कांग्रेस के विरोध की वजह से राज्यसभा में जीएसटी पारित नहीं हो पाया। जेटली ने कहा संसद का अगला सत्र काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। अगले सत्र के मध्य तक उच्च सदन में सदस्यों की संख्या का गणित बदलेगा।