बस्सी बोले: बस चले तो बलात्कारियों को मार दें सरेआम गोली

bassim

नई दिल्ली। राजधानी में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराधों से खिन्न दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने सोमवार को कहा कि मन करता है कि ऐसे बलात्कारियों को सरेआम गोली मार दें यहा फिर फांसी पर लटका दें। बस्सी पुलिस के वार्षिक प्रेस सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया जाता है कि वह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है लेकिन सच्चाई यह है कि दिल्ली पुलिस इस मुद्दे को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित है। उन्होंने अपनी इस ङ्क्षचता को बड़े ही बेबाक और सख्त लहजे में व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस का बस चले तो वह बलात्कारियों को सरेआम गोली मार दे या फांसी पर लटका दे। लेकिन कानून ने उसके हाथ बांध रखे हैं। संवैधानिक छूट मिल जाए तो वह ऐसा करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री केजरीवाल का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग बार- बार यह कहते हैं कि दिल्ली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा इस तरह का बयान देकर घडिय़ाली आंसू बहाने से काम नहीं चलने वाला। समय आ गया है कि बच्चियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें किसी भी तरह के खतरों से निबटने में सक्षम बनाया जाए। पुलिस आयुक्त ने इस मौके पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें सबसे नया प्रयोग महिला चालकों वाली टैक्सियां उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह सेवा दिल्ली में 16 दिसंबर से शुरू की गई है। बस्सी ने कहा कि इन टैक्सियों को चलाने वाली महिला चालकों को पुलिस की ओर से यातायात नियमों की पूरी जानकारी के साथ ही बकायदा प्रशिक्षण दिया जाता है। महिला चालकों को थ्रीजी सेवा वाले मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए हैं। इन मोबाइल फोन में दिल्ली पुलिस के सभी मोबाइल एप मौजूद हैं और इसके अलावा ऐसी गाडिय़ों में एक हूटर भी लगा हुआ है। आपात स्थिति में हूटर का बटन दबाते ही सायरन की तेज आवाज निकलने लगेगी और इसके साथ ही गाड़ी के दरवाजे भी अपने आप लॉक हो जाएंगे।