बेहतरीन सेक्स लाइफ के लिए जरूरी है ध्यान

better sex life

फीचर डेस्क। ध्यान करना मानव शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ध्यान से शरीर निरोग रहता है। ध्यान से सेक्स लाइफ में भी खासा फर्क पड़ता है। किसी के अगर सेक्स से सम्बंधित कोई समस्या है तो मेडीटेशन बहुत कारगर है। जिनको सेक्स में रूचि न हो, शीघ्रपतन हो, उनके लिए ध्यान एक बहुत ही कारगर विकल्प हो सकता है। वेसे तो मेडीटेशन किसी भी चीज पर फोकस बनाने के लिए किया जाता है। रोज सुबह के समय या शाम के वक्त खुली हवा में कम से कम 15 से 30 मिनट तक मेडीटेशन करें। इससे सेक्स में रूचि बढग़ी और सेक्स के दौरान नर्वस फील नहीं होगा।
ध्यान से इन्सान का आत्म विश्वास बढ़ता है और खुद से प्यार करना सिखाता है। साथी से आपसी प्यार बढ़ता है। मेडीटेशन से स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा जिससे बेड पर आप अपने पार्टनर से भी अच्छे से पेश आयेंगे और उसे अधिक प्यार करेंगे। सेक्स संबंध एक शारीरिक व्यायाम की तरह है जिसमें साँसे तेज हो जाती है, अगर आप स्वस्थ नहीं हैं तो जल्दी थककर चूर हो जाते हैं। जबकि ध्यान आपको सांस लेना भी सिखाता है जो सेक्स के दौरान बहुत जरूरी है। ध्यान लगाते वक्त आप गहरी सांसें लेते हैं और यही काम अगर आप बेड पर करते हैं तब आपको यौन संबंध के दौरान समस्या नहीं होती।