लेेफ्टिनेंट जनरल ने किया पिथौरागढ़ व बरेली का दौरा

lt gen lko

लखनऊ। मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह नेगी ने सोमवार को सैन्य स्टेशन पिथौरागढ़ व बरेली का दौरा किया। मध्य कमान के सेनाध्यक्ष का पूर्ण रूप से पदभार ग्रहण करने के बाद लेेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह नेगी का यह पहला दौरा था। इस दौरान ब्रिगेड हेडक्वाटर्स के ब्रिगेड कमांडर द्वारा ऑपरेशनल एवं प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान लेेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह नेगी ने बरेली स्थित उत्तर भारत एरिया मुख्यालय का भी दौरा किया जहां उन्हें ऑपरेशनल एवं प्रशासनिक गतिविधियों सहित मुख्यालय द्वारा सैनिकों व उनके परिवारों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व स्टेशन से जुड़े मुद्दों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरे के दौरान लेेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह नेगी ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए किये जा रहे बेहतर प्रयासों सहित उनके लिए उठाये गये बेहतर कल्याणकारी कदमों व उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की। लेेफ्टिनेंट जनरल नेगी ने देश की रक्षा में अहम् भूमिका निभाने वाले भूतपूर्व सैनिकों की भी प्रशंसा की। इस दौरान लेेफ्टिनेंट जनरल नेगी ने स्टेशन के सैन्यधिकारियों, जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों व जवानों से रूबरू हुए व उनके द्वारा किये गये बेहतर ऑपरेशनल तैयारियों पर संतोष जाहिर करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।