यूपी हथियाने निकले मोदी के मंत्री

cabinate

लखनऊ। बिहार के बाद अब मोदी की नजर यूपी पर है। बिहार की ही तर्ज पर अपने खासमखास मंत्रियों को यूपी में लगाया है। ये मंत्री बिजेपी को यूपी की सत्ता हथियाने के लिए पूरा जोर लगायेंगे। एनडीए सरकार के 17 मंत्री जनवरी माह में प्रदेश के 23 लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास पर रहेंगे।
भारतीय जनता पाटी के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर आगरा, केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लखनऊ, रसायन उर्वरक मंत्री अनंत कुमार गोरखपुर, कृषि मंत्री राधामोहन सिंह मुरादाबाद और अलीगढ़, खाद्य मंत्री राम विलास पासवान इलाहाबाद में रहेंगे।
पाठक ने कहा कि देश की संसद को बाधित कर विकास की योजनाओं को रोकने में जुटे दल जब सत्ता में थे तब चर्चा से भागते थे और जब प्रतिपक्ष में है तो चर्चा न हो इसकी लगातार कोशिश हो रही है। जनवरी माह में पार्टी द्वारा 23 लोकसभा क्षेत्रों में मंत्रियों के कार्यक्रम तय किये गये है। केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव 7 जनवरी से 9 जनवरी तक कुशीनगर और देवरिया लोकसभा क्षेत्र में प्रवास पर रहेंगे। जबकि केन्द्रीय साइस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री डा. हर्षवर्धन सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में 11-12 जनवरी को रहेंगे, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 16-17 जनवरी को अमेठी संसदीय क्षेत्र में, विजय सांपला 18 से 20 जनवरी तक बहराइच, गिरिराज सिंह 20 जनवरी को मथुरा 23 जनवरी को फैजाबाद तथा नितिन गड़करी 20-21 जनवरी को लखनऊ में रहेंगे।
पाठक ने बताया कि केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र में प्रवास पर है वे 24 और 25 जनवरी को अलीगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। राम विलास पासवान 24 जनवरी को इलाहाबाद रहेंगे। मनोहर पर्रिकर- आगरा, अनंत कुमार- गोरखपुर, चौ. वीरेन्द्र सिंह- बुलन्दशहर, पीयूष गोयल- बलिया, फूलपुर, सांवर लाल जाट- बागपत, निहाल चन्द्र- जालौन, उपेन्द्र कुशावाहा- चंदौली, कृष्णपाल- मुजफ्फरनगर, झांसी, कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर- मेरठ, रामपुर- लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है।