आम आदमी पार्टी ने निकाला निंदा मार्च

aap

कानपुर। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निंदा मार्च के जरिऐ अपनी ताकत दिखाई। बतातें चलें कि अमित शाह के आगमन पर आप कानपुर के जिला संयोजन अरविन्द कटियार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह पीटा था। कल हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के हजारों सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कोलाकोला चौराहा स्थित कान्हा गैलेक्सी से गुमटी न. 5 आदि स्थानों तक निंदा मार्च निकला। इस अवसर पर अवध जाने के प्रभारी मनुज सिंह ने कहा कि हमलावरों को गिरफ्तार करो और भाजपा के दबंगों को गिरफ्तार करों क्योंकि लोकतंत्र में तानाशाही नही चलेगी। संयोजक अरविन्द कटियार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को शांति पूर्वक ज्ञापन देने जा रहे थे जहां पुलिस की मौजूदगी पर भाजपाईयों ने उनपर हमलाकर बुरी तरह पीटा था। अविनाश त्रिपाठी और रवि शुक्ला ने कहा कि आप पार्टी देाषियों की गिरफ्तारी के नही की गयी तो इसका सडक पर उतर कर आन्दोलन किया जायेगा और भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब किया जायेगा।